logo

खजान सिंह टंगड़िया का उत्तराखंड सीनियर हॉकी टीम में चयन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के लिए उत्तराखंड हॉकी टीम के चयन में बागेश्वर के खजान सिंह टंगड़िया ने अपनी जगह बनाई है। हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश स्तरीय हॉकी ट्रायल में उनके चयन की घोषणा होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खजान सिंह के लिए यह सफलता खास इसलिए भी है, क्योंकि इससे पहले वह लगातार दो बार सीनियर स्तर के ट्रायल में सफलता हासिल नहीं कर पाए थे। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखते हुए नियमित रूप से मेहनत जारी रखी। तीसरे प्रयास में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड की सीनियर हॉकी टीम में स्थान हासिल किया।
खजान अब 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से परिवार, प्रशिक्षकों, खेल साथियों और क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। खजान की उपलब्धि यह संदेश देती है कि लगातार प्रयास और लक्ष्य के प्रति समर्पण से असफलताओं को सफलता में बदला जा सकता है। उनके चयन पर विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य,दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया,गोविंद टंगड़िया,खड़क टंगड़िया सहित क्षेत्रवासियों ने हार्दिक बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की है।

Share on whatsapp