logo

खोलियागांव की छात्रा ईशिका उप्रेती का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा खोलियागांव की होनहार छात्रा ईशिका उप्रेती ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोलियागांव की छात्रा ईशिका का चयन प्रतिष्ठित विद्याज्ञान की प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा के माध्यम से हुआ है, जिसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित विद्याज्ञान विद्यालय में प्रवेश मिला है।
ईशिका उप्रेती पूरे उत्तराखंड से चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा हैं, जिससे न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद ईशिका ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। शिक्षकों ने ईशिका को निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया। विशेष रूप से शिक्षिका कमला वर्मा और शिक्षक करण सिंह राठौर के प्रयासों की सराहना की जा रही है, जिनके मार्गदर्शन में ईशिका ने यह सफलता प्राप्त की। वही स्थानीय लोगों और विद्यालय परिवार ने ईशिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ईशिका की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें भी बड़े सपने देखने तथा उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी। यह सफलता न केवल एक छात्रा की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह पूरे खोलियागांव और कपकोट क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में ऑपरेशन प्रहार के तहत 48 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नशे में बाइक चलाने पर चालक गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp