logo

कांडा व्यापार मंडल चुनाव सम्पन्न, जीतेंद्र वर्मा बने अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

बागेश्वर (कांडा)। कांडा व्यापार मंडल के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गए। अध्यक्ष पद पर जीतेंद्र वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी धीरज गढ़िया को 23 मतों से हराकर जीत दर्ज की। सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर 3:45 बजे परिणाम घोषित किए गए।

121 मत पड़े, दो मत हुए रद्द

कुल 121 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें से 2 मत रद्द घोषित हुए। परिणामस्वरूप जीतेंद्र वर्मा को 59 वोट, धीरज गढ़िया को 38 वोट और नवीन धपोला को 22 वोट मिले।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर कपकोट पुलिस अलर्ट, बाजारों में सादे कपड़ों में तैनात रहेगी पुलिस, पटाखों की दुकानों के लिए सुरक्षा निर्देश जारी

प्रशासनिक निगरानी में सम्पन्न हुआ चुनाव

पूरे चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था रही। पीठासीन अधिकारी वीरेंद्र नगरकोटी, मतदान अधिकारी दरपान सिंह धपोला और आलम मेहरा की देखरेख में मतदान सम्पन्न हुआ। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट हीरा सिंह कर्म्याल, तेज सिंह नगरकोटी और सुरेन्द्र मांजिला ने चुनाव प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  पट्टा धारकों का आमरण अनशन शुरू, प्रमोद कुमार बैठे आमरण अनशन पर

प्रदेश और जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी

चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रदेश संगठन से हरीश सोनी, जिला अध्यक्ष बबलू नेगी, महामंत्री अनिल कार्की, और जिला संगठन मंत्री दीपक जोशी मौजूद रहे।

व्यापारियों की रही सक्रिय भागीदारी

यह भी पढ़ें 👉  सरस मेला-2026 का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों एवं महिला उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन

मतदान और परिणाम घोषणा के दौरान क्षेत्र के अनेक व्यापारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमोद भट्ट, गुड्डू पांडेय, अभय शाह, निर्मल शाह, दीप वर्मा, सोनी माजिला, प्रकाश पंत, रोहित गढ़िया, घनश्याम कांडपाल, प्रकाश नगरकोटी, हिमांशु कांडपाल, मनोज नगरकोटी, जानकी शाह, राजू पांडेय, नवीन रौतेला, भगवान माजिला, बबलू कांडपाल, उमाकांत मिश्रा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp