logo

जनता दरबार में शिकायतों का त्वरित निस्तारण,पेयजल, सड़क व अन्य समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें शिकायतकर्ताओं द्वारा सड़क, बिजली, पानी व गैस,डीजल पेट्रोल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 18 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीओ कपकोट ने कमेड़ी देवी और रीमा चौकी का किया औचक निरीक्षण

जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के क्रम में मंडलसेरा में लाईट नहीं आने, विद्युत लाइन शिफ्ट करने, नदी गांव में पानी की समस्या , गिरि छीना सड़क में गड्ढों को भरने को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए
ज्वाला देवी वार्ड में ट्यूब वेल के लिए भूमि चिन्हित करने को लेकर जल संस्थान और ईओ को आवश्यक कार्यवाही करने और चौरा भैरुचौबट्टा सड़क के सुधारीकरण को लेकर पीएमजीएसवाई के अभियंता को निरीक्षण कर अंतिम रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बिलौरी में विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन एवं जनपद स्तरीय हेल्पलाइन ‘हैलो बागेश्वर’ पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों में शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के साथ ही शिकायतकर्ताओं से शत-प्रतिशत कॉलिंग करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण शुरू

इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp