logo

सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन’ अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। ‘सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन’ अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को बागेश्वर में विभिन्न दवा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं की सुरक्षा से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा नकली एवं एक्सपायरी दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जागरूकता बढ़ाना है।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अनीता कुमारी और औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, जिला चिकित्सालय स्थित औषधि भंडारगृह तथा भराड़ी टैक्सी स्टैंड के पास स्थित मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान किसी भी मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी दवा नहीं मिली। औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने मेडिकल संचालकों को दवाओं के रखरखाव, बिक्री और सुरक्षा मानकों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वास्थ्य विभाग, औषधि निरीक्षक और अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से प्रत्येक माह दवा कंपनियों और मेडिकल स्टोरों का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण तथा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाने हैं। इसका उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित दवाओं के उपयोग और नकली दवाओं से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन 14वें दिन भी जारी, ग्रामीणों ने कहा-निर्माण शुरू होने तक नहीं थमेगा आंदोलन
Ad
Share on whatsapp