logo

72 घंटे तक बन्द रहेगा भारत-नेपाल बोर्डर।

खबर शेयर करें -

नेपाल को जोड़ने वाले सभी इंटरनेशनल पुल 10 मई की शाम 7 बजे से अगले 72 घंटों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। नेपाल में स्थानीय निकाय चुनाव चलने के कारण 3 दिन के लिए दोनों देशों के बीच आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। नेपाल प्रशासन ने भारतीय प्रशासन से निकाय चुनावों को शांतिपूर्वक कराने के लिए इंटरनेशनल पुलों को बंद करने की गुजारिश की थी। दार्चुला और बेतड़ी जिले को जोड़ने वाले सभी पुलों को भारत की ओर से भी 72 घंटों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। उत्तराखंड में भारत नेपाल बॉर्डर पर 8 इंटरनेशनल पुल हैं, जो दोनों देशों को आपस में जोड़ते हैं। इनमें सीतापुल, धारचूला, बलुआकोट, जौलजीवी, झूलाघाट, ढोडा और टनकपुर झूलापुल हैं। जबकि बनबसा मोटरपुल है। दोनों मुल्कों को जोड़ने वाले सभी पुलों को खास मौकों पर बंद कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  7400 करोड़ के अनुपूरक बजट से लेकर उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान तक, पहले दिन गरमाई उत्तराखंड की सियासत
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp