logo

खोली गांव में गुलदार का बढ़ता आतंक, ग्रामीणों में दहशत वन विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिले की ग्रामसभा खोली में इन दिनों गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि ग्रामीण शाम ढलते ही घरों से बाहर निकलने में डरने लगे हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही काफी समय से बढ़ी हुई है। कई बार शिकारी पशु की तस्वीरें वन विभाग के ट्रैप कैमरों में भी कैद हुई हैं, लेकिन अब तक उसे पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में तुरंत पिंजरा लगाया जाए ताकि गुलदार को पकड़ा जा सके और लोगों को भयमुक्त माहौल मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे वन विभाग कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर गांव में गहरी चिंता व्याप्त है। वही आदित्य रत्न, प्रभागीय वनाधिकारी बागेश्वर ने बताया कि विभाग की टीमें क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं और ट्रैप कैमरों के माध्यम से गुलदार की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि विभागीय प्रक्रिया के तहत पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

Share on whatsapp