logo

26 साल बाद भी अधूरा है सपनों का उत्तराखंड, यूकेडी ने भ्रष्टाचार-बेरोजगारी और अंकिता प्रकरण पर उठाए सवाल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल की उत्तराखंड उत्थान यात्रा के चौथे दिन वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी और नारायण सिंह जंतवाल बागेश्वर पहुंचे। यहां आयोजित प्रेस वार्ता में दोनों नेताओं ने प्रदेश के मौजूदा हालात, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड उत्थान यात्रा का उद्देश्य राज्य गठन के 26 साल बाद प्रदेश की वास्तविक स्थिति को जनता के सामने रखना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने अलग राज्य के लिए संघर्ष किया और शहादतें दीं, तब जाकर राज्य का निर्माण हुआ। जनता को उम्मीद थी कि अलग राज्य बनने के बाद रोजगार और विकास के अवसर बढ़ेंगे, लेकिन आज प्रदेश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी गंभीर समस्याएं बन चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड की दुर्दशा चिंताजनक है और जनता में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें 👉  बाल वैज्ञानिकों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, जिज्ञासाओं के दिए उत्तर,शोध एवं नवाचार के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा

ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल जनता की समस्याओं को उठाने और सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने लोगों से यूकेडी को चुनने की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली के राजनीतिक दलों को प्रदेश से बाहर करने की जरूरत है। उनके अनुसार, उत्तराखंड क्रांति दल ही राज्य के अधिकारों और हितों के लिए लगातार लड़ता रहा है और आगे भी संघर्ष जारी रखेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में फाउंडेशन डे समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

अंकिता भंडारी प्रकरण पर ऐरी ने दुष्यंत गौतम को महत्वपूर्ण पद दिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि सीबीआई जांच पूरी होने से पहले ऐसे फैसले जनता के मन में संदेह पैदा करते हैं। उन्होंने मामले में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की।

वहीं, नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करने के लिए रोजगार, विकास और पलायन जैसे मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने भी अंकिता भंडारी प्रकरण में निष्पक्ष जांच और जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि जनता के सवालों का समाधान पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। दोनों नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड उत्थान यात्रा के माध्यम से जनता की समस्याओं को उठाने और प्रदेश के हितों के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड क्रांति दल, नारायण सिंह जमवाल, मनोज जोशी, वरुण चंदोला, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, कुट्टू के आटे के इस्तेमाल को लेकर किया जागरूक
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp