बागेश्वर : राजस्थान के जयपुर में आयोजित स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद बैठक में उत्तराखंड के सज्जन लाल टम्टा को संगठन के वरिष्ठ नागरिक आयाम (उत्तराखंड) का प्रांत प्रमुख बनाए जाने की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस बैठक में संगठन के विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नए दायित्वों की घोषणा की गई। इसी क्रम में सज्जन लाल टम्टा को उत्तराखंड में वरिष्ठ नागरिक आयाम की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नया दायित्व मिलने पर सज्जन लाल टम्टा ने स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पदाधिकारियों तथा उत्तराखंड के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि स्वदेशी जागरण मंच के माध्यम से स्वदेशी विचारधारा को मजबूत करने और समाज में वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को सकारात्मक दिशा देने के लिए कार्य किया जाएगा।








