logo

महिला के अधजले शव मामले मे हुआ खुलासा, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

महिला का अधजले शव प्रकरण में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर खुलासा कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कल सुबह पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के समीप चैसर गाँव के पास एक महिला का अधजला शव मिला था। पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर पहुँचकर शव का पंचायतनामा करने के उपरान्त पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेजा गया है । उक्त महिला की शिनाख्त आनन्दी देवी उम्र 22 वर्ष पत्नी किशन कुमार निवासी छेड़ा पिथौरागढ़ हाल निवासी विण पिथौरागढ़ के रूप में हुई। मृतका की माँ  सुनीता देवी पत्नी नरेन्द्र कुमार निवासी मल्ला रियांसी पो0 वड्डा पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि उनकी पुत्री मृतका आनन्दी देवी का विवाह पांच वर्ष पूर्व किशन कुमार के साथ हुआ था । उनकी पुत्री विगत तीन माह से उनके साथ मायके में रह रही थी। दिनांक 20.07.2022 को किशन कुमार उनके घर रियांसी आया तथा मृतका आनन्दी देवी व उसकी पुत्री आरती को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। लगभग 2:30 बजे किशन कुमार ने वादिनी सुनीता देवी के पुत्र को फोन करके बोला कि वह शाम तक आनन्दी को घर भेज देगा परन्तु वह घर नही आयी। वादिनी द्वारा बताया कि मृतका आनन्दी का पति किशन कुमार पूर्व में भी कई बार धमकियां दे चुका है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 302/304B भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़  लोकेश्वर सिंह द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। उक्त मामले की विवेचना कर रहे क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ श्री महेश चन्द्र जोशी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ  मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22.07.2022 को अभियुक्त किशन कुमार पुत्र रमेश राम निवासी छेड़ा पिथौरागढ़ उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp