logo

तहबाजारी के विरोध में व्यापार मंडल ने दिया नागरपालिका में ज्ञापन,शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग

खबर शेयर करें -

जिला व नगर व्यापार संघ बागेश्वर द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बागेश्वर को बागेश्वर नगर के व्यापारियों पर लगाए गई तहबाजारी में 100% वृद्धि के विरोध में ज्ञापन दिया गया।

कवि जोशी अध्यक्ष व्यापार संघ बागेश्वर ने कहा कि नगर पालिका द्वारा तहबाजारी में मूल्यों में 100% वृद्धि कही से कही तक न्यायसंगत नहीं है । वैसे ही कोरोना की मार से व्यापारी जैसे तैसे उभरने की कोशिस कर रहा हुआ ऐसे में नगर पालिका द्वारा 100% तहबाजारी में वृद्धि व्यापारियों के गले में फांसी का फंदा बन गई है।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ न्याय करते हुए नगरपालिक को अपना ये फैसला वापस लेना चाहिए अन्यथा व्यापार संघ बागेश्वर न्यायालय की शरण में जाने के लिए वाध्य होगा।

बलवंत सिंह नेगी जिलाध्यक्ष व्यापार संघ ने कहा कि जल्द ही व्यापारियों का उत्पीड़न बंद किया गया तो जल्द ही व्यापार संघ नगर पालिका के खिलाफ आर पार की लड़ाई करने के लिए मजबूर होगा। किसी भी हालत में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नही किया जायेगा।

नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि शुल्क में बढ़ोत्तरी नगर पालिका की आय वृद्धि के लिए की गई है तथा इस राशि से नगर का विकास ही किया जाता है। यह निर्णय बोर्ड बैठक में पास है।

इस मौके पर अनिल कार्की जिला महामंत्री, हेम जोशी उपाध्यक्ष,श्रीमती इंदु चौधरी उपाध्यक्ष,पुष्कर किरमोलिया सचिव,राहुल साह सह सचिव,जगदीश कार्की कोषाध्यक्ष मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp