logo

हल्द्वानी में गुलदार ने 7 साल के मासूम को बनाया निवाला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में जंगली जानवरों का आतंक एक बार फिर से बढ़ गया है। कल देर रात हल्द्वानी वानप्रभाग रेंज में एक गुलदार ने निर्मला कान्वेंट के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक 7 साल के बच्चे को अपना निवाला बना दिया है। बच्चा अपनी दादी के साथ घर से बाहर निकला था, इस दौरान घात लगाकर बैठा गुलदार बच्चे को उठा ले गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी, बहुत देर तक बच्चे की तलाश की गई और आज तड़के सुबह बच्चों की बॉडी जंगल के पास मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में धूमधाम से मनाई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही सूचना मिलने पर एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार बच्चे के घर भी गए और परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए है। फिलहाल वन विभाग अब गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगी और आसपास गस्त की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp