logo

दुगनाकुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने हरीश ऐठानी की सदस्यता समाप्त किए जाने पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया।

खबर शेयर करें -

जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओ का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है लगातार गांव गांव कांग्रेस के कार्यकर्ता हरीश ऐठानी के समर्थन में प्रदर्शन कर पुतला दहन कर रहे है। आज भी दुगनाकुरी में की सदस्यता समाप्त किए जाने से आक्रोषित कार्यकराओ ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  जन्माष्टमी के अवकाश पर भी धरने पर डटे कांग्रेसी, डीएमएफ फंड में अनियमितता का आरोप

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वर्तमान सदस्य शामा हरीश ऐठानी के सदस्यता को निष्काशित किये जाने के विरोध में कांग्रेस कमेटी दुगनाकुरी द्वारा विरोध प्रदर्शन के साथ राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार लोकतंत्र को ध्वस्त करना चाहती है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर बलवंत पपोला,विक्की सुरकाली, उमेश कालाकोटी, प्रमोद उपाध्याय, जैत सिंह, आनंद बघरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Share on whatsapp