logo

चमोली में युवकों की कार गिरी खाई में,तीन की मौत,एक घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली जिले के चार युवक नये साल का जश्न मनाकर लौट रहे तीन युवकों की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। कार से चार लोग सवार थे जो दुआ से सिंद्रवाणी जा रहे थे। नए साल का जश्न मनाकर ये लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाया, एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक युवक ने गौचर अस्पताल में और एक की हायर सेंटर ले जाते वक्त मौत हो गई। हादसे में चौथे युवक को मामूली चोटें आईं हैं। चारों युवक नए साल की पार्टी मना कर घर लौट रहे थे। घटना बीती दे शाम की बताई जा रही है।

हादसे की जानकारी कर्णप्रियाग पुलिस को मिली तो गौचर चौकी प्रभारी मय पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक अर्टिका (यूके11 टीए- 2811) कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी हादसे में मृतकों में सौरभ पुत्र दिनेश सिंह, निवासी ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग, रविंद्र पुत्र बलबीर सिंह, निवासी ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग, पवन पुत्र तारेंद्र सिंह, निवासी सिन्द्रवाणी, तहसील कर्णप्रयाग की मौत हो गई जबकि वीरेंद्र पुत्र शीशपाल सिंह, निवासी ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp