logo

बागेश्वर में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य

बागेश्वर। राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सक सेवा संघ के आह्वान पर सोमवार को बागेश्वर में भी चिकित्सकों ने विभिन्न मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। चिकित्सकों ने नियमित सेवाओं का संचालन करते हुए शासन के समक्ष लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  भैसुड़ीकुटीर-नरगढ़ा पैदल मार्ग बंद, ग्रामीणों के सामने दैनिक जरूरतों का संकट

संघ का कहना है कि विभागीय लंबित प्रकरणों के निस्तारण, ACP/MACP लाभ, DACP व्यवस्था लागू करने, स्थायी निदेशक की नियुक्ति, सेवा अवधि में अध्ययन अवकाश तथा आधार आधारित बायोमेट्रिक एवं मोबाइल एप आधारित उपस्थिति व्यवस्था में व्यावहारिक सुधार जैसी मांगें लंबे समय से लंबित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के बीच बागेश्वर में निकला श्रीकृष्ण का डोला, जगह-जगह फोड़े मटके

संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 8 से 10 जून तक काली पट्टी बांधकर कार्य किया जा रहा है।

Share on whatsapp