logo

धामी सरकार में हो रहे है ऐतिहासिक विकास कार्य : शिव सिंह बिष्ट

खबर शेयर करें -

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा सुशासन और विकास के तीन वर्ष के उपलक्ष्य में जन सेवा थीम पर राजकीय इंटर कालेज परिसर सलानी में आयोजित चिकित्सा एवं बहुउद्देश्यीय शिविर एवं जिला समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत “युवा शक्ति – नशा मुक्ति” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर आम जनता को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर ही कई लोगों को लाभान्वित भी किया गया। शिविर के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को भी अधिकारियों के समक्ष रखा,जिन्हें गंभीरता से सुना गया और मौके पर निस्तारण किया गया।

शिविर का उद्घाटन दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, स्थानीय विधायक पार्वती दास और जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने शिविर में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर क्षेत्र में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर को दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने आम जनता के लिए एक सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं को आसानी से दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने हाल ही में शुरू की गई हेली सेवा को क्षेत्र के विकास में एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। दर्जा राज्य मंत्री ने सड़क, स्वास्थ्य, और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  उफनती सरयू में बह रहे व्यक्ति को युवकों ने बचाया, फायर टीम की मदद से पहुंचाया अस्पताल

विधायक पार्वती दास ने सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को गिनाया और “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के महत्व पर जोर देते हुए जनता से इसका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं, महिलाओं, छात्रों और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे सभी को लाभान्वित हो रहे है। विधायक ने अधिकारियों को शिविर में आए लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि जनता को त्वरित राहत मिल सके। जिला पंचायत प्रशासक बसंती देव ने सरकार के तीन साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इन शिविरों के माध्यम से हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, वांछित वारंटी गिरफ्तार

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने यूसीसी (समान नागरिक संहिता), नकल विरोधी कानून और भू-कानून के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन कानूनों के दूरगामी परिणाम होंगे। रोजगार के क्षेत्र में हुए कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन और कीवी उत्पादन जैसे क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने पर जोर दिया। औषधीय और सगंध पौधों की खेती में अपार संभावनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने जिले में पर्यटन की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए इसका लाभ उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही,सुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए “1905 हेल्पलाइन” और “हेलो बागेश्वर” सेवा के शुभारंभ की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने उत्तराखंड के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने और समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  बालीघाट-पंद्रपाली मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, फायर टीम ने हटाकर यातायात कराया सुचारू

शिविर में तीन दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 4 करोड़ 68 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, तीन जरूरतमंद लोगों को जीवन सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए। इसके अलावा कृषि,उद्यान,पशुपालन,डेयरी,समाज कल्याण,उरेड़ा,बाल विकास,सेवायोजन,सहकारिता आदि विभाग ने अपने-अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों और पशुपालकों को दी।

इस दौरान क्षेत्र पंचायत प्रशासक हेमा बिष्ट,रेडक्रॉस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण,सीडीओ आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, सहायक निदेशक डेयरी अनुराग मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर, कृषि अधिकारी राजेन्द्र उप्रेती, देवेंद्र गोस्वामी, दिनेश बिष्ट, सुनील दोसाद, डीके जोशी, मंगल सिंह राणा, इंद्र सिंह बिष्ट सहित कई अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp