बागेश्वर। जिले में वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसपी बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, एफआईआर संख्या 24/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र हयात राम, निवासी भतौड़ा, थाना कांडा, बागेश्वर गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।
कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी के बाद 02 सितंबर 2026 को अभियुक्त अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।








