logo

उफनती सरयू में बह रहे व्यक्ति को युवकों ने बचाया, फायर टीम की मदद से पहुंचाया अस्पताल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और नदी उफान पर है। इसी बीच मंगलवार शाम सरयू नदी के तेज बहाव में बह रहे एक व्यक्ति को स्थानीय युवाओं ने अपनी तत्परता और सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अग्नि कुंड के पास एक व्यक्ति को सरयू नदी के तेज बहाव में बहता देख स्थानीय युवाओं हितेश कनवाल उर्फ टोनी, मनोज मेहता और राजा पांडे तुरंत हरकत में आ गए। युवकों ने बिना समय गंवाए साहस दिखाते हुए व्यक्ति को नदी के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में ऑपरेशन प्रहार के तहत 48 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नशे में बाइक चलाने पर चालक गिरफ्तार

व्यक्ति को नदी से बाहर निकालने के बाद फायर सर्विस टीम की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पेयजल योजना के निर्माण से क्षतिग्रस्त हुआ सीसी मार्ग, खेतों तक ट्रैक्टर पहुंचना मुश्किल

जांच और पूछताछ में व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय सोनू कुमार पुत्र विजय कुमार, निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू कुमार बागेश्वर में ही काम करता है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया। लगातार बारिश के कारण सरयू नदी समेत जिले की अन्य नदियों और बरसाती गधेरों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनती नदियों और बरसाती नालों के आसपास जाने से बचें और पूरी तरह सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्य प्रकरण को लेकर बागेश्वर में कांग्रेस की प्रेस वार्ता, बोली मंत्री को मिले न्याय

स्थानीय युवाओं की समय पर दिखाई गई सूझबूझ और साहस के चलते सरयू के तेज बहाव में बह रहे व्यक्ति की जान बच सकी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp