logo

हिमांशु व चित्राशु का प्रदेश खो-खो टीम में चयन

खबर शेयर करें -

जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। जिले के दो खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड की टीम में हुआ है। दोनों ही खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाएंगे। 25 नवंबर से 29 नवंबर तक अढ़ीगढ़ उत्तर प्रदेश में 43वीं जूनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता खेली जाएगी। उत्तराखंड की टीम में बागेश्वर के हिमांशु बिष्ट व चित्राशु गोस्वामी का चयन हुआ है। उत्तराखंड खो-खो फेडरेशन ने 17 नवंबर को 13 जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया। इसमें 95 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन के बाद दोनों का चयन हुआ है। अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह अपना जौहर दिखाएंगे। उनकी इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला, कोच पवन कुमार, संघ क अध्यक्ष गणेश धपोला, उपाध्यक्ष मनीष, सचिव बबीता रौतेला, अजय चंदोला, राजेश कुमार, किशोर कुमार, हेमा आर्या, नवीन रौतेला, दीप्ति पिल्ख्वाल आदि ने खुशी जताई है।

Share on whatsapp