logo

शामा पुलिस ने तीन नाली भांग की फसल की नष्ट, ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शामा चौकी पुलिस ने ग्राम भनार डाना में करीब तीन नाली में उगाई गई भांग की फसल को उखाड़कर नष्ट किया। कार्रवाई चौकी प्रभारी शामा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
भांग की फसल नष्ट करने के बाद पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी और अवैध खेती को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या अवैध खेती की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। नशा तस्करी से संबंधित सूचना मानस पोर्टल हेल्पलाइन 1933 या नजदीकी पुलिस थाने/चौकी में दी जा सकती है। पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Share on whatsapp