logo

किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर चार मकान मालिकों पर कार्रवाई

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत रविवार को नगर क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन को लेकर सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराने वाले चार मकान मालिकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (आईपीएस) के निर्देशन में कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का सत्यापन किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चार मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।
इसके अलावा सत्यापन प्रक्रिया का पालन नहीं करने वाले चार अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने मकान मालिकों, होटल और प्रतिष्ठान संचालकों तथा भवन स्वामियों से अपील की है कि अपने मकान, दुकान, होटल या अन्य प्रतिष्ठान में किसी भी किरायेदार अथवा बाहरी व्यक्ति को रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। पुलिस का कहना है कि सत्यापन प्रक्रिया क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने में महत्वपूर्ण है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी सत्यापन अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share on whatsapp