logo

यहां प्रेमविवाह से खफा भाई ने गर्भवती बहन को गोली से उड़ाया

खबर शेयर करें -

बाजपुर: कोतवाली क्षेत्र के दूरस्थ गांव महुआडाली में मंगलवार दोपहर सगे भाई ने सात माह की गर्भवती बहन की गोली मारकर हत्या कर सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बहन के प्रेम विवाह से नाराज था। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने बहनोई को भी जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसने किसी तरह भागकर जान बचाई। हॉरर किलिंग की इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में तनाव है। मौके पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  विज्ञान प्रीमियर लीग में बागेश्वर के चार छात्रों का राज्य स्तर के लिए चयन

पुलिस के अनुसार, जगतपुरा गांव की राज कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय सोनम ने करीब एक वर्ष पूर्व महुआडाली गांव के निवासी पवन पुत्र भीमसेन के साथ प्रेम विवाह किया था। प्रेमविवाह से सोनम का भाई राजीव बेहद नाराज था। सोनम सात माह की गर्भवती थी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सोनम 18 वर्षीय पड़ोसी युवती के साथ घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक नाले के पास शौच को गई थी। आरोप है कि इसी बीच वहां पर राजीव तमंचा लेकर आया और उसने बहन सोनम के सीने पर गोली दाग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर सोनम का पति पवन भी मौके पर पहुंचा, लेकिन राजीव ने उस पर भी फायर करने का प्रयास किया, जिसने भागकर जान बचाई। एएसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में रचा इतिहास, 42 किमी की दौड़ 2:51 घंटे में पूरी कर जीता रजत पदक
Ad Ad
Share on whatsapp