logo

कपकोट के जंगल में मिला नरकंकाल

खबर शेयर करें -

कपकोट (बागेश्वर)। तहसील कपकोट क्षेत्र के ग्रामसभा खर्ककानातोली के जंगल में मिला नरकंकाल आखिरकार लापता बुजुर्ग शेर सिंह पुत्र दान सिंह का ही निकला। पहचान की पुष्टि होने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह एक ग्रामीण बकरियां चराने जंगल गया था, जहां उसकी नजर नरकंकाल पर पड़ी। उसने तुरंत अन्य ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया।
सूचना मिलते ही कपकोट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर कपड़ों के भीतर कंकाल और पास में खोपड़ी बरामद हुई। कपड़ों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नरकंकाल की पहचान खर्ककानातोली निवासी 72 वर्षीय शेर सिंह के रूप में की गई, जो 1 फरवरी 2025 से लापता थे।
बताया गया कि शेर सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। उनके लापता होने के बाद परिजनों द्वारा थाना कपकोट में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी और लगातार उनकी तलाश की जा रही थी, लेकिन अब जाकर उनका पता चल पाया।
पुलिस द्वारा मौके पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है, वहीं क्षेत्र में भी इस घटना को लेकर गमगीन माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रतबे क्षेत्र में सड़क और जमीन धंसने से परिवार दहशत में, प्रशासन से की सुरक्षात्मक कार्यवाही की मांग
Ad
Share on whatsapp