logo

त्योहारों और विधानसभा चुनाव को लेकर बागेश्वर पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

खबर शेयर करें -

मासिक अपराध गोष्ठी में अपराधियों पर कार्रवाई, सत्यापन अभियान और लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर; उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 पुलिसकर्मी सम्मानित

बागेश्वर। आगामी त्योहारों और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बागेश्वर पुलिस ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन मालता में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में अधिकारियों और थाना प्रभारियों को चेकिंग अभियान तेज करने, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अगस्त माह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 16 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

16 अक्टूबर 2026 को आयोजित गोष्ठी में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों, शाखा प्रभारियों और अन्य पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। बैठक से पहले आयोजित सैनिक सम्मेलन में एसपी ने पुलिसकर्मियों की विभागीय, व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 22 वाहन चालकों के चालान, एक वाहन सीज

त्योहारों में बाजारों की सुरक्षा और यातायात पर विशेष नजर

एसपी ने आगामी त्योहारों और विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग बढ़ाने तथा बाजारों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने, शराब पीकर हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने को कहा। साथ ही, पुलिस मुख्यालय और कुमाऊं परिक्षेत्र स्तर से जारी दिशा-निर्देशों तथा अभियानों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का होगा सत्यापन

बैठक में ऑपरेशन कालनेमी के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और बाहरी व्यक्तियों व किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने, स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित करने और वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानने को कहा गया। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प अभियान के तहत सूपी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

नशा तस्करी और सक्रिय अपराधियों पर कार्रवाई

एसपी ने ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन लगाम के तहत अवैध मादक पदार्थों तथा अवैध शराब की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। नशा तस्करी से जुड़े आरोपियों के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने के साथ सक्रिय अपराधियों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए। पुलिस को आवश्यकतानुसार गुंडा, गैंगस्टर और पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करने तथा हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया पर भी ध्यान देने को कहा गया।

लंबित मामलों और विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर

अपराध समीक्षा के दौरान थानों में दर्ज मामलों, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। एसपी ने विवेचकों को जांच समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी करने तथा गंभीर मामलों में केस ऑफिसर स्कीम को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित वारंटों की तामील और पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया।

डायल-112 पर मिलने वाली सूचनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने और रिस्पॉन्स टाइम कम रखने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए स्कूलों, कॉलेजों और आम जनता के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा संबंधित पोर्टलों का अधिकतम उपयोग करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी कर्मचारियों को भाजपा कार्यकर्ता की तरह इस्तेमाल करने का आरोप, हरीश ऐठानी ने मांगी जांच

सोशल मीडिया की निगरानी और आपदा प्रबंधन पर भी जोर

बैठक में सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्टों की निगरानी करने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही JMIS, CRIMAC, CEIR और NATGRID जैसे पोर्टलों के माध्यम से सूचनाओं के बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट रखने और किसी भी आपदा की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए।

गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय साह, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट राजेश साह सहित जनपद के विभिन्न थाना-चौकी और शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp