logo

जिला अस्पताल में ‘हेलो हेल्थ’ हेल्पलाइन का शुभारंभ, मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला अस्पताल में अब स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक पारदर्शी और सुलभ होंगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने जिला अस्पताल में ‘हेलो हेल्थ हेल्पलाइन नंबर 9068520235’ का शुभारंभ किया। यह हेल्पलाइन रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक सक्रिय रहेगी, जिसके माध्यम से आमजन को जिला अस्पताल की समस्त सेवाओं की जानकारी घर बैठे उपलब्ध होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह सेवा खास तौर पर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, ताकि उन्हें समय रहते जरूरी जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन के ज़रिए भर्ती मरीजों की स्थिति, उपलब्ध चिकित्सक, दवाएं, और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 23 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 16 लोगों के चालान

कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश

शुभारंभ के दौरान जिलाधिकारी भटगाई ने हेल्पलाइन संचालन से जुड़े कर्मचारियों को सेवा को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मन्यूड़ा–नरग्वाड़ी मोटर मार्ग के लिए 1.22 करोड़ रुपये स्वीकृत

अस्पताल में टोकन व्यवस्था को किया सुचारु

निरीक्षण के दौरान डीएम ने ओपीडी में टोकन व्यवस्था की भी समीक्षा की और इसे बेहतर ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। अब मरीज टोकन नंबर के आधार पर अपनी बारी के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श ले सकेंगे, जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन आएगा।

मरीजों से की बातचीत, हालचाल जाना

यह भी पढ़ें 👉  डिग्री कॉलेज खेल मैदान में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू, 350 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वार्डों का भी भ्रमण किया और वहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और संतुष्टि स्तर की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर सीएमएस डॉ. तपन शर्मा, सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, डॉ. राजीव उपाध्याय सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp