logo

कपकोट क्षेत्र पंचायत बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क बने प्रमुख मुद्दे

खबर शेयर करें -

कपकोट क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में इस बार स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा व्यवस्था और सड़क सुविधाएं मुख्य मुद्दों के रूप में छाई रहीं। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए संबंधित विभागों से ठोस कार्रवाई की मांग की।
बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की तैनाती, दवाइयों की उपलब्धता और दूरस्थ गांवों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने का विषय प्रमुखता से उठा। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की कमी, विद्यालयों में संसाधनों के अभाव तथा छात्र-छात्राओं की सुविधाओं पर चर्चा की गई। वहीं कई गांवों की जर्जर सड़कों और लंबित मार्गों के निर्माण को लेकर सदस्यों ने नाराजगी जताई।
ब्लॉक प्रमुख भावना शाही ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए समन्वित प्रयास जरूरी हैं। जेष्ठ प्रमुख निर्मला प्रत्यायल और कनिष्ठ प्रमुख विक्रम खाती ने भी विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुंदर गाड़िया, नीम गढ़िया, बलवंत राम, दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि विक्रम सिंह शाही तथा एसडीएम अनिल समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उठाए गए मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी और विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।

Share on whatsapp