logo

अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन 30 अक्टूबर से खदान परिसर में करेंगे धरना-प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन की आपात बैठक में कर्मचारियों ने वेतन और दीपावली बोनस नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। यूनियन ने चेतावनी दी कि 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से खदान परिसर में तीन दिन तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो दो नवंबर से सभी कर्मचारी टूल डाउन कर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे। यूनियन ने इस संबंध में जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं नदियों के पुनर्जीवीकरण को बढ़ावा देने की पहल, चार नौलों की डीपीआर स्वीकृत

यूनियन के अनुसार, कर्मचारियों को दीपावली पर वेतन और बोनस देने की मांग को लेकर प्रबंध निदेशक को प्रार्थना पत्र दिया गया था। 26 अक्टूबर को भी इस संबंध में पत्र भेजा गया। इसके बाद 28 अक्टूबर को प्रबंध निदेशक ने यूनियन को अल्मोड़ा स्थित मुख्यालय में वार्ता के लिए बुलाया। यूनियन पदाधिकारियों का आरोप है कि वार्ता के दौरान प्रबंध निदेशक ने प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी और दीपावली पर वेतन आदि का भुगतान नहीं करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी को संचालित हुए करीब नौ माह हो चुके हैं, लेकिन कर्मचारियों को अभी तक दो माह का पूरा वेतन नहीं मिला है। पीएफ का भुगतान भी लंबित है। इससे कर्मचारियों के सामने परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की स्कूल फीस और अन्य घरेलू खर्चों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है। कुछ कर्मचारियों के सामने अगले माह बेटियों और बच्चों की शादी की जिम्मेदारी भी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: गौला फ्लाईओवर पर कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

यूनियन ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रबंधकीय लापरवाही से 500 से अधिक कर्मचारियों का भविष्य असमंजस में है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष शांतिलाल ने की, जबकि गायत्री प्रसाद ने संचालन किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp