logo

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में उतरे हरीश ऐठानी, मंत्री रेखा आर्या पर साधा निशाना

खबर शेयर करें -

कपकोट में दो नवंबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हैं कार्यकर्तियां, विधायक सुरेश गढ़िया के नहीं पहुंचने पर संगठन ने जताई नाराजगी
कपकोट। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। कपकोट विकासखंड स्थित आंगनबाड़ी कार्यालय में दो नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कार्यकर्ताओं को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने समर्थन दिया।
धरना स्थल पर पहुंचे ऐठानी ने महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या पर निशाना साधते हुए कहा कि एक महिला होने के बावजूद मंत्री दूसरी महिलाओं का दर्द नहीं समझ पा रही हैं। उन्होंने मंत्री की सुरक्षा को लेकर दिए गए बयानों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब महिला बाल विकास मंत्री स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं तो प्रदेश की अन्य महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भरोसा कैसे दिलाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लाहुर घाटी में दाढ़ीमखेत प्रीमियर लीग का शानदार आगाज, बेटियों और बेटों ने दिखाया दमखम
Ad Ad
Share on whatsapp