logo

हंस फाउंडेशन ने आयोजित की फॉरेस्ट फायर प्रिवेंशन प्रतियोगिता, बच्चों ने वॉल पेंटिंग से दिया जंगल बचाने का संदेश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। हंस फाउंडेशन द्वारा जंगलों को आग से बचाने के उद्देश्य से फॉरेस्ट फायर प्रिवेंशन प्रतियोगिता के तहत छतीना लिसा डिपो में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तीन विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कलाकृतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में जंगल की आग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से जंगलों की महत्ता, आग से होने वाले नुकसान और संरक्षण के उपायों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के क्रमिक अनशन को कांग्रेस का समर्थन,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी दिया धरना

कार्यक्रम के दौरान एसडीओ तनुजा परिहार एवं आरओ कलानंद पांडे ने बच्चों को जंगल की आग से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है और इसके लिए जनसहभागिता सबसे जरूरी है। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व समाज को भी जंगलों की सुरक्षा के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि भविष्य की पीढ़ी ही पर्यावरण संरक्षण की सबसे बड़ी ताकत है। हंस फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा रही है, ताकि वे प्रकृति के प्रति संवेदनशील बन सकें। प्रतियोगिता के अंत में प्रतिभागी छात्रों के प्रयासों की सराहना की गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। आयोजन को स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने भी सराहा और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

Share on whatsapp