logo

सब जूनियर राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन,सात पदक जीत किया जिले का नाम रोशन

खबर शेयर करें -

जिले ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने एक बार अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन किया है। 38 वें सब जूनियर राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने 12 पदक जीते हैं। इसमें सात पदक बागेश्वर के खिलाड़ियों ने जीते। इन खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यहां पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। भविष्य में इसी तरह के प्रदर्शन की भी उम्मीद की गई। 29 नवंबर से एक दिसंबर तक पंचकूला हरियाणा में यह प्रतियोगिता खेली गई। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे उत्तराखंड के खिलाडियों ने दो स्वर्ण, सात रजत तथा तीनकांस्य पदक समेत कुल 12 पदक जीत कर उत्तराखंड टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। इन 12 पदकों में एक स्वर्ण, पांच रजत व एक कांस्य समेत सात पदक बागेश्वर जनपद ने जीते। राज्य सरकार द्वारा सभ को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, पदक विजेता खिलाड़ी कार्तिक स्वर्ण पदक, नमन खेतवाल, देवांश तिवारी, चेतना ताकुली, सूरज टाकुली, यशराज देव रजत पदक, रुद्रांश कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। टीम के साथ गोकुल खेतवाल, गिरधर सिह, किशोर कुमार, भरत सिजवाली, मानसी बिष्ट, आनंद टीम प्रभारी के रूप मे प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  70 वर्षीय बुजुर्ग को तीन किमी कंधों पर ढोकर पहुंचाया सड़क तक, पेसिया गांव की तस्वीर ने खोली विकास की पोल
Ad
Share on whatsapp