logo

राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन,तीन स्वर्ण, दो रजत और चार खिलाड़ियों ने जीता कांस्य

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ी छाए रहे। तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण, दो ने रजत तथा चार ने कांस्य पदक जीत जिले का नाम रोशन किया है। यहां पहुंचने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सोन ने उन्हें सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सनसनी, GIC भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य की क्लर्क ने चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार

जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया कि आठ से 12 नवंबर तक मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता खेली गई। इसमें बागेश्वर की अलीशा मनराल, डॉली फर्स्वाण तथा आयुष दफौटी ने स्वर्ण, गोकुल गोस्वामी, भूमिका टाकुली ने रजत तथा लता कोरंगा, वैभव कांडपाल,नमन खेतवाल तथा सुनंदा लोबियाल ने कांस्य पदक जीते हैं। यहां पहुंचने पर सीईओ सोन ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि पर जिले के खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है।

Share on whatsapp