logo

प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार का बागेश्वर में भव्य स्वागत, पार्टी जिला कार्यालय में हुआ विशेष कार्यक्रम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पार्टी जिला कार्यालय में प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैजनाथ से गाड़ियों के काफिले के साथ उनके नगर में प्रवेश के दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

जिला कार्यालय पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक टीका लगाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद एक औपचारिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष प्रभा गढ़िया ने प्रदेश महामंत्री परिहार को प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  भेषज संघ की औषधीय जड़ी-बूटी नर्सरी का निरीक्षण, स्वरोजगार की संभावनाओं पर हुई चर्चा

इस अवसर पर विधायक बागेश्वर और विधायक कपकोट ने भी उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर उनका अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बांधी काली पट्टी, 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का ऐलान

प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा— की बागेश्वर की इस गर्मजोशी और सम्मान के लिए मैं सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण पर ही टिकी होती है, और यहां की ऊर्जा व एकजुटता देखकर गर्व महसूस हो रहा है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, तीनों ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on whatsapp