logo

आपदा प्रभावित पवन जोशी की मदद को आगे आया राजकीय शिक्षक संघ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मानवता और संवेदना का परिचय देते हुए राजकीय शिक्षक संघ, बागेश्वर ने पौंसारी (कनलगढ़ घाटी) में हाल ही में आई भीषण आपदा में अपने पूरे परिवार को खो चुके मासूम पवन जोशी की सहायता हेतु सहयोग का हाथ बढ़ाया है। बुधवार को संघ की ओर से ₹52,500 की धनराशि का चेक पीड़ित बच्चे को सौंपा गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में 15 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

यह चेक मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर एवं प्राचार्य डाइट बागेश्वर के माध्यम से प्रदान किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अधिकांश सहायता राशि पूर्व में ही पवन और उसके भाई गणेश जोशी के बैंक खातों में जमा कराई जा चुकी थी, परंतु बैंक लिमिट के कारण शेष राशि आज चेक के रूप में दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बालीघाट-पंद्रपाली मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, फायर टीम ने हटाकर यातायात कराया सुचारू

संघ ने कहा कि यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार के प्रति मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उनका लक्ष्य है कि पवन का भविष्य सुरक्षित हो सके और वह फिर से साहस और आशा के साथ आगे बढ़े।

यह भी पढ़ें 👉  दिलेश्वर धाम मंदिर में चोरी, दोपहर के समय दिया वारदात को अंजाम

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने राजकीय शिक्षक संघ के इस संवेदनशील प्रयास की सराहना कर संघ को साधुवाद दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp