बागेश्वर: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ‘मेरा सपना मेरा लक्ष्य’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली से आई बालिकाओं ने जनपद के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का शैक्षिक भ्रमण किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं के साथ संवाद का आयोजन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि “हर सपना तभी साकार होता है, जब उसके पीछे दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास हो। उन्होंने छात्राओं को बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता सफलता का एक ही मंत्र है आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर सीखते रहना।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों की महिला अधिकारियों ने भी छात्राओं से संवाद करते हुए अपने-अपने अनुभव साझा किए और उन्हें विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों से करियर संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर अधिकारियों ने दि। इस अवसर पर डीपीओ डॉ. मंजूलता, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. शिखा सम्मल, एसआई मीना राणा, अधिवक्ता अंजू पांडे, षष्टी कांडपाल, लता भंडारी रोशनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में प्रशासनिक एवं व्यावसायिक संस्थानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपने सपनों की दिशा में आत्मविश्वास से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
बागेश्वर, संवाददाता
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ‘मेरा सपना मेरा लक्ष्य’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली से आई बालिकाओं ने जनपद के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का शैक्षिक भ्रमण किया।