logo

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड काग्रेंस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

देहरादून : कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू होगी।

नई टीम में प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इन दोनों वरिष्ठ नेताओं को आगामी चुनावों में कांग्रेस की रणनीति और मैदान स्तर की तैयारियों का जिम्मा सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डायट बागेश्वर में चार दिवसीय गणित कार्यशाला संपन्न, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों का दिया प्रशिक्षण

वहीं, अब तक प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल रहे करण माहरा को पार्टी ने पूरी इज्जत के साथ कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य (Special Invitee) के तौर पर जगह दी है। पार्टी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि माहरा ने संगठन को मजबूती देने में अहम योगदान दिया है। पार्टी के इस निर्णय को आगामी चुनावों से पहले एक बड़ी रणनीतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे उत्तराखंड कांग्रेस को नए सिरे से ऊर्जा और दिशा देने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डायट बागेश्वर में लेखन एवं सामग्री निर्माण कार्यशाला संपन्न, हिंदी शिक्षण को प्रभावी बनाने पर दिया जोर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp