logo

ब्रेकिंग: बाइक और बस में सामने की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग पर बस और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। हादसे में एक युवक घायल भी हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को बैजनाथ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ थाना क्षेत्र के हरिद्वार छीना में हल्द्वानी से आ रही बस यूके 04PA 0954 और बागेश्वर से गरुड़ की ओर जा रही बाइक यूके 02A 8418 में सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था की बाइक चालक देवेंद्र कुमार पुत्र दीवान राम उम्र 28 साल निवासी बोहाला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नवीन चंद्र पुत्र पदम राम उम्र 38 साल निवासी उतरौडा, कपकोट गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी बैजनाथ से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बस को कपकोट निवासी बलवंत सिंह कनवाल चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp