logo

नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य पर हुआ धारदार हथियार से जानलेवा हमला।

खबर शेयर करें -

नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य पर एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हालांकि उसके हमला करने से पहले ही लोगों ने उसे दबोच लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। वहीं संजीव आर्य ने आरोपी पर कानूनी कार्रवाई करने से इनकार किया है। बता दें कि बेतालघाट में एससी आयोग उपाध्यक्ष पीसी गोरखा की ओर से आंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें संजीव आर्य भी शामिल हुए थे इसी दौरान एक मानसिक विक्षिप्त मंच पर आया और उनपर धारदार हथियार से हमला करने के लिए आगे बढ़ा। इस दौरान संजीव आर्य के हाथ पर हल्की चोट आई है।वहीं मंच पर मौजूद व्यक्ति ने हमलावर को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान प्रेम राम निवासी गांव घिरौली के तोक जावा के रूप में हुई है। आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद आरोपी की पत्नी बच्चे के साथ मौके पर पहुंची और पति की मेडिकल रिपोर्ट भी साथ लेकर आई। आरोपी की पत्नी ने अपने पति की गलती के लिए संजीव आर्य से माफी मांगी और उसे जेल नहीं भेजने की मांग की। वहीं पूर्व विधायक ने कहा इस घटना को लेकर वो कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp