logo

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पौसारी आपदा क्षेत्र का किया दौरा, हालात पर जताई चिंता

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Harish Rawat ने जनपद के आपदा प्रभावित पौसारी क्षेत्र का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
दौरे के दौरान हरीश रावत ने आपदा से प्रभावित लोगों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे शासन-प्रशासन से वार्ता कर क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
निरीक्षण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा के बाद भी हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जो स्थिति पहले थी, उसमें अब तक कोई ठोस परिवर्तन नजर नहीं आ रहा है, जो कि गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके। उनके इस दौरे से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द हो सकेगा।

Share on whatsapp