logo

वन पंचायत सरपंच संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन,धीरज सिंह मेहरा अध्यक्ष तथा दीपक कुमार बने सचिव

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : वन पंचायत सरपंच संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसके लिए धीरज सिंह मेहरा को अध्यक्ष तथा दीपक कुमार को सचिव बनाया गया। उन्होंने पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। वन पंचायतों को आग से बचाने का संकल्प लिया। वन विभाग से सरपंचों को हरसंभव मदद की मांग की गई।
बागनाथ मंदिर परिसर में आयोजित चुनाव वन पंचायत संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दान सिंह खड़ायत, प्रदेश संयोजक गोपाल लोधियाल की देखरेख में हुआ। जिला कार्यकारिणी के लिए नरेंद्र सिंह राठौर उपाध्यक्ष, गिरीश जोशी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह कार्की, संयोजक मोहन सिंह दानू, संरक्षक हरक राम, मीडिया प्रभारी प्रकाश चंद्र पाठक को चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने वन पंचायतों के संरक्षण के लिए चर्चा की। कहा कि शासन निरंतर वन पंचायत नियमावली में संशोधन कर रही है। जिसका वह विरोध करेंगे। वन पंचायतों के हितों के साथ कतई कुठाराघात नहीं होने दिया जाएगा। इस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. पूरन सिंह रावल को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस अवसर पर गिरीश उप्रेती, नरेंद्र राठौर, मोहन सिंह, हरीश जोशी आदि उपस्थित थे।

Share on whatsapp