logo

नगर पूजा कमेटी का गठन, मनोज जोशी बने अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। देवी पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर नगर पूजा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान महोत्सव की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।
नई कार्यकारिणी में मनोज जोशी को अध्यक्ष, जबकि पंकज मेहता, पवन मेहता, कमल गड़िया और भूपेश उपाध्याय को उपाध्यक्ष बनाया गया। संजय जोशी को सचिव तथा शिवम पंत और राज मेहता को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूरन लटवाल को कोषाध्यक्ष, जबकि दीपक जोशी और राजेंद्र परिहार को व्यवस्थापक बनाया गया। दीपक रौतेला और किशोर कुमार को सह व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा राजेंद्र उपाध्याय, पुष्कर साह, सूरज जोशी, प्रमोद मेहता, रमेश कार्की और राजू वर्मा को संरक्षक बनाया गया। जीवन तिवाड़ी और रमेश गड़िया को मंच व्यवस्थापक तथा जगदीश उपाध्याय को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में देवी पूजा महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने महोत्सव की तैयारियों को लेकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
इस दौरान हेम कांडपाल, किशोर कुमार, राज मेहता, शिवम पंत, मुकेश जोशी समेत कमेटी से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कथित आपत्तिजनक फोटो को लेकर महिला ने मांगी फॉरेंसिक जांच, कहा सच सामने आए और मुझे न्याय मिले
Ad
Share on whatsapp