logo

वनों को आग से बचाने के लिये वन विभाग और हंस फाउंडेशन ने गरुड़ में निकाली जागरूकता रैली

खबर शेयर करें -

गरुड़। वनों को आग से बचाने के लिये वन विभाग और हंस फाउंडेशन ने गरुड़ में जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि वनों को आग से बचाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।
खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ के छात्र-छात्राओं ने रैली का आयोजन किया। रैली में वनाग्नि की रोकथाम तथा उसके दुष्प्रभावों तथा पौधारोपण करने की अपील की गई। हंस फाउंडेशन के सीडीएस खीम सिंह रावत ने कहा कि वनाग्नि एक गंभीर समस्या है, जो हमारे पर्यावरण और वन्यजीवों के लिए बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि बच्चों में इस प्रकार की जागरूकता भविष्य में बड़े परिवर्तनों का आधार बनेगी।उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से भी वन संरक्षण और अग्नि रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। बैजनाथ के वन क्षेत्राधिकारी बैजनाथ महेंद्र सिंह गुसाई ने छात्रों को वनाग्नि के कारण व रोकथाम की जानकारी दी। संचालन सीएस बड़सीला ने किया। इस दौरान हंस फाउंडेशन की ब्लाक कोर्डिनेटर गंगा आर्या, उमेश जोशी, धन सिंह गढ़िया समेत वनकर्मी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विधायक कार्यालय का घेराव, मुख्य मार्ग पर लगा जाम
Ad
Share on whatsapp