logo

यहां वाहन खाई में गिरने से पांच की मौत,तीन घायल

खबर शेयर करें -

टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के घनसाली घुत्तू मोटर मार्ग पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। एक यूटिलिटी वाहन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में आठ लोग सवार थे। पुलिस व एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए हुई रवाना। तीन घायलों को पिलखी अस्पताल लाया गया है। वाहन में सवार सभी लोग स्थानीय बताए जा रहे है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन घनसाली से सौड़ गांव जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है। इससे पहले उत्तरकाशी जिले में 5 जून को टम्टा के पास तीर्थ यात्रियों का वाहन 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा था जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp