logo

डायट बागेश्वर में शुरू हुई पांच दिवसीय गणित लैब आधारित अभिमुखीकरण कार्यशाला

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बागेश्वर में 20 से 24 नवंबर तक आयोजित पांच दिवसीय गणित लैब गतिविधि आधारित अभिमुखीकरण कार्यशाला की शुरुआत हो गई है। डायट की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2025–26 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य माध्यमिक स्तर पर गणित शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक और व्यवहारिक बनाना है। कार्यशाला में एनसीईआरटी, नई दिल्ली के प्रोफेसर एवं प्रारंभिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार राजपूत मुख्य रिसोर्स पर्सन के रूप में शामिल हुए। उन्होंने गणित लैब गतिविधियों, स्वयं शिक्षण सामग्री (TLM) निर्माण, ICT आधारित शिक्षण, तथा एनईपी–2020 व एनसीएफ–2023 आधारित गणित शिक्षण दृष्टिकोण पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर छात्र आंदोलन की जीत पर संघर्ष वाहिनी ने बांटी मिठाई

जनपद के तीनों विकासखंडों से कुल 50 गणित शिक्षक इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों ने गतिविधि आधारित शिक्षण, मॉडल निर्माण, चार्ट, प्रयोगात्मक सामग्री, ICT टूल्स के उपयोग और अध्यापन मॉड्यूल के विकास जैसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागिता की। समूह चर्चा और अनुभव साझा सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, 100 से अधिक लोगों ने थामा पार्टी का दामन

कार्यशाला का संचालन राजीव जोशी द्वारा किया जा रहा है, जबकि संपूर्ण समन्वय की जिम्मेदारी बी.डी. पांडे निभा रहे हैं। आयोजन डायट बागेश्वर के प्राचार्य चक्षुपति अवस्थी के नेतृत्व में संपन्न हो रहा है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे गतिविधि आधारित गणित शिक्षण को स्कूलों में प्रभावी रूप से लागू करें, जिससे विद्यार्थियों के अधिगम परिणामों में सुधार हो सके। पांच दिवसीय यह कार्यशाला गणित शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उरेडा के परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
Ad
Share on whatsapp