logo

दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ समापन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का वित्तीय साक्षरता शिविर संपन्न हो गया है। जिसमें समूहों के 60 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। उन्हें बैंक से संंबंधित कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई।
नगर पालिका सभागार पर आयोजित शिविर का समापन लीड बैंक अधिकारी शंकर सिंह दुगत्ताल ने किया। उन्होंने समूल की बचत, लेनदेन आदि पर चर्चा की। जमा धनराशि में ब्याज के बारे में जानकारी दी। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। सीटी मैनेजर उर्मिला बिष्ट ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, जन धन खाता आदि की जानकारी दी। उन्होंने शिविर में सीखे गुर अन्य को भी सांझा करने को कहा। इस दौरान सीओ गंगा अधिकारी. गणेश शाही, अभिलाषा, एकता, समृद्धि आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp