कपकोट,
कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ फॉस्को समेत विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। बाल कल्याण समिति ने पीड़िता की काउंसलिंग की है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होगा।
पुलिस ने बताया कि 29 मई को एक व्यक्ति थाने में पहुंचा। उसने एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा कि उनकी नाबलिक पुत्री 17 वर्ष को 21 वर्षीय उमेश सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम कर्मी 27 मई को बहला फुसलाकर गुमराह कर भगा ले गया। 29 मई को उसकी पुत्री को बाल कल्याण समिति बागेश्वर द्वारा काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। काउंसलिंग में बेटी ने बताया गया कि उक्त व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी उमेश सिंह के खिलाफ धारा 3/4 पॉक्सो अधिनियम व 137(2)/64(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही अरोपी सलाखों के पीछे होगा। पीड़िता का मेडिकल किया जा रहा है।








