logo

नौ दिनों से लापता वन दरोगा के परिजनों ने उच्च स्तरीय जांच टीम गठित करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : नौ दिनों से लापता चल रहे वन दरोगा का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। थक हार और परेशान होकर परिजनों ने अब जिलाधिकारी के शरण ली है। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। मामले में जांच के लिए उच्च स्तरीय टीम बनाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  ढप्टी-विजयपुर मार्ग पर कार खाई में गिरी, चालक समेत तीन घायल

वन दरोगा कैलाश पांडे की पत्नी गीता पांडे, बेटी विद्या पांडे और बेटा रुद्र पांडे सहित अन्य महिलाएं शुक्रवार को जिलाधिकारी पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने खोजबीन करने के लिए उच्च स्तरीय टीम बनाने की मांग की है। परिजनों ने पुलिस और वन विभाग टीम द्वारा अभी उनकी तलाश में उचित कार्रवाई नहीं करने पर गुस्सा भी जताया है। दोनों विभागों ने यदि उनकी तलाश की होती तो उनका अभी तक पता चल गया होता। परिजनों की चिंता दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने जल्द एक टीम गठित कर उनकी तलाश कर उनको शकुशल वापस लाने की मांग जिलाधिकारी से की है। इस मौके पर दीप जोशी, सुनीता टम्टा, रेखा आर्या, सरिता पपोला, रजनी बिष्ट, जीवंती कांडपाल, नीमा धपोला, दीपा आर्या, दीप जोशी, भुवन पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सात दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों ने सीखी भारतीय भाषाएं, संस्कृति और लोक परंपराएं; पारंपरिक खेलों में दिखाया उत्साह
Ad
Share on whatsapp