logo

धन-धान्य कौथिग भराड़ी सैण में बागेश्वर के उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री ने किया स्टॉल का अवलोकन

खबर शेयर करें -

चमोली/बागेश्वर। धन-धान्य कौथिग भराड़ी सैण, चमोली में आयोजित भव्य मेले में जनपद बागेश्वर के मुख्यमंत्री उद्यमशाला, रिप, एनआरएलएम के उद्यमियों एवं समूह सदस्यों द्वारा स्थानीय उत्पादों की व्यापक प्रदर्शनी लगाई गई। भराड़ी सैण स्टॉल के माध्यम से तांबे के बर्तन, कीवी एवं कीवी से बने मूल्यवर्धित उत्पादों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित पारंपरिक सामग्री को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विज्ञान संगोष्ठी में अवनी प्रियदर्शनी ने मारी बाजी, दक्शीष उपाध्याय दूसरे स्थान पर

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री तथा कपकोट विधायक सुरेश गाड़िया ने स्टॉल का भ्रमण किया और प्रदर्शित उत्पादों की सराहना की। उन्होंने उद्यमियों द्वारा स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्वरोजगार के प्रयासों को प्रदेश की आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। स्टॉल पर आए हुए आगंतुकों द्वारा अच्छी खरीदारी भी की गई, जिससे उद्यमियों को प्रोत्साहन मिला।

यह भी पढ़ें 👉  जिले की 11 सड़कें बंद मलबा आने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग करीब दो घंटे रहा बंद

इस अवसर पर बागेश्वर जिले से पहुंचे बिजनेस प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्सपर्ट (RBOI) दलीप सिंह कुलेगी ने बताया कि जिले के उद्यमियों के उत्पादों के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सतत सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर के पारंपरिक उत्पादों को अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है, जिससे स्थानीय उद्योगों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर बागेश्वर में प्रभावी कदम, 52,234 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण

मौके पर बीएमएम ओम प्रकाश थपलियाल (कपकोट), उद्यमी दया दानू, विमला दानू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आगंतुकों ने प्रदेश की पारंपरिक कला, खाद्य उत्पादों और स्थानीय उद्यमियों के रचनात्मक प्रयासों में गहरी रुचि दिखाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp