logo

कोट भ्रामरी मंदिर में स्वच्छता अभियान के दौरान निकली शराब की खाली बोतले।

खबर शेयर करें -

कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में रेडक्रॉस के सर्वे ट्रेनर प्रमोद जोशी के नेतृतव में आज सफाई अभियान चलाया। परिसर में फैले कूड़े को एकत्र किया और उसका निस्तारण किया। युवाओं ने युवाओं ने मंदिर परिसर और आसपास पड़ी प्लास्टिक की बेकार बोतलों के साथ साथ कूड़े कचरे को इकठ्ठा करके झाड़ियों को भी साफ किया।

स्वच्छता अभियान में डंगोली नव युवक मंगल दल के कोषाध्यक्ष सूरज गोस्वामी के साथ रेडक्रॉस के राजू गोस्वामी और नितेश थापा ने भी पूरा सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि सफाई करते समय मंदिर के आसपास से ही स्वयंसेवियों को दो दर्जन से भी अधिक शराब की खाली बोतले भी मिली। इस पर उन्होंने खेद भी जताया। मंदिर में मौजूद पुजारी को जब घटना कि जानकारी दी गई तो उन्होंने बताया कि विवाह समारोह के समय लोग इस प्रकार का कृत्य करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp