logo

भेषज सहकारी संघ बागेश्वर के चुनाव संपन्न, संजय शाह जगाती बने निर्विरोध अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला भेषज सहकारी संघ लिमिटेड बागेश्वर के चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया के तहत संजय शाह जगाती को निर्विरोध संघ का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि मधुरा प्रसाद को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव के दौरान संघ की अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए भी प्रतिनिधियों का चयन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार नरेन्द्र सिंह को बैंक प्रतिनिधि तथा दयाकृष्ण जोशी को राज्य सहकारी संघ का प्रतिनिधि चुना गया। इसके अलावा जगदीश कुमार शाह और जगदीश चन्द्र उपाध्याय भी विभिन्न पदों और जिम्मेदारियों के लिए निर्वाचित हुए। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. दीपक पाण्डे और चुनाव अधिकारी कमलेश पाठक की देखरेख में निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। चुनाव अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि नया नेतृत्व संघ को मजबूती प्रदान करेगा।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा के बाद संघ से जुड़े सदस्यों और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बबीता देवी, पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश लोहनी, भेषज संघ के सचिव हुकुम सिंह कुंवर, जिला भेषज समन्वयक ताहिर हुसैन, उमा उपाध्याय, महेन्द्र दफौटी, गजेन्द्र सिंह, धीरज कुमार, पंकज टम्टा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी भेषज व्यवसायियों के हितों की रक्षा करते हुए संघ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share on whatsapp