अल्मोड़ा। इंजीनियर्स डे के अवसर पर 15 सितंबर 2026 को 30 इंजीनियर्स महासंघ के जनपद अध्यक्ष इंजी. जी.एस. महरा की ओर से विकासखंड के दुर्गम ग्राम रतगल में बेसहारा वृद्ध महिला भागुली देवी को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान महिला को खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की मदद करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रतगल नीरज कुमार, इंजीनियर एस जी लोबियाल, सहायक अभियंता कैलाश जोशी तथा सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद्र बेलवाल एवं शेखर भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक जिम्मेदारी है। इंजीनियर्स डे को इस तरह सेवा कार्य से जोड़कर मनाना समाज के लिए सकारात्मक संदेश देता है।







